हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 11:59

हाई ब्लड प्रेशर में कौन से ड्राई फ्रूट खाने चाहिए-

1. सूखे आलूबुखारा (Dried Prunes)

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, आलूबुखारा में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जिससे यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत लाभकारी है। आप रात भर भीगे हुए सूखे आलूबुखारे का सुबह सेवन कर सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट या सुबह खाली पेट दूध के साथ सूखे आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं।

2. सूखे अंजीर (Dried Figs)

सूखे अंजीर में डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। जिससे यह ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। आप रात भर सूखे अंजीर का सेवन सुबह कर सकते हैं।

3. काजू (Cashew)

काजू खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें सोडियम का स्तर कम होता है और पोटेशियम की अच्छी मात्रा में मौजूद होते है। जिससे हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।

4. बादाम (Almonds)

बादाम में अल्फा टोकोफेरोल नामक यौगिक मौजूद होते हैं, जिन्हें शरीर में ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये हेल्दी फैट्स और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बादाम का सेवन बहुत लाभकारी है। आप 7-8 रातभर भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

5. पिस्ता (Pistachio)

पिस्ता में एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इनमें कैलोरी कम होती है साथ ही ये फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना मुट्ठी भर पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info